Sunday, September 12, 2010
सुपर मॉम किम
साल के अन्तिम ग्रेंड स्लेम यू एस ओपन के फाइनल मुकाबले के लिए बेल्जियम की किम क्लिस्टर्स और रूस की वेरा ज्वोनरेवा आमने सामने थीं। दूसरे वरीयता प्राप्त किम ने पूरे मैच पर अपनी पकड़ बनाये रखी और ज्वोनरेवा को कोई मौका नही दिया। उन्होने सिर्फ एक घंटे में रूसी खिलाड़ी को 6-2, 6-1 से हरा दिया। क्लिस्टर्स ने मैच के पहले सेट में रूसी खिलाड़ी की तीन बार सर्विस ब्रेक की और पहला सेट 6-2 से अपने नाम किया। दूसरे सेट मे भी किम ने ज्वोनरेवा को वापसी का कोई मौका नही दिया और सिर्फ एक प्वाइंट गवांते हुए 6-1 से सेट और मैच अपने नाम कर लिया। 2001 के बाद ये पहला मौका है जब कोई खिलाड़ी इस खिताब का बचाव करने में सफल रही है तब अमरीका की वीनस विलियम्स ने अपने खिताब का बचाव करने मे कामयाब रहीं थीं। 1976 के बाद से ये पहला मौका है जब यू एस ओपन के खिताबी मुकाबले में किसी खिलाडी को इतनी आसान जीत नसीब हुई है। तब अमरीका की क्रिस एवर्ट ने आस्ट्रेलिया की एवोन गूलागोंग को 6-3, 6-0 से हराया था। करियर का तीसरा ग्रेंडस्लेम जीतने वाली बेल्जियन खिलाड़ी क्लाइस्टर्स ने 2005 में भी यूएस ओपन ग्रेंड स्लेम खिताब पर कब्जा जमाया था। क्लिस्टर्स को कमबैक क्वीन और सुपर मॉम के नाम से भी जाना जाता है। साल 2007 में क्लिस्टर्स ने शादी की वजह से टेनिस को अलविदा कह दिया था। लेकिन एक सुंदर बच्ची को जन्म देने के बाद क्लिस्टर्स ने टेनिस कोर्ट पर विजयी वापसी की थी। 2009 में अपने दो साल के रिटायरमेंट से वापसी करने वाली क्लिस्टर्स ने वाइल्ड कार्ड के ज़रिए टूर्नामेंट में प्रवेश कर टाइटल जीता था और ऐसा करने वाली वो पहली खिलाड़ी हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment